होशंगाबाद नगर: पुलिस परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कीचड़ में बच्चों ने दी प्रस्तुति, प्रशासन की व्यवस्था फ़ैल, वीडियो वायरल
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 15 अगस्त के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं का एक वीडियो रविवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है।वीडियो शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे कीचड़ के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद ग्राउंड में कीचड़ जमा था,बावजूद बच्चों की प्रस्तुति के लिए व्यवस्था नहीं की गई।