फुलवरिया: रघुनंदन पुर गांव में रास्ते के विवाद पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदन पुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर मुन्ना राम की पत्नी लालती देवी ने अपने ही गांव के आठ लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।