पटियाली: समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने बाढ़ से स्थायी निजात की मांग की, सीएम के नाम पटियाली एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पटियाली। गंगा कटान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समाजसेवी एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने SDM आतीश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हंसी नगला-मूंझखेड़ा से राजेपुर कुर्रा तक स्थायी तटबंध, गंगा पार क्षेत्र में बांध, सरकारी अस्पताल, खाद केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, क्षतिग्रस्त पुलियों व सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की।