महरौनी: महरौनी के पाली बांध के फटने से निचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, हजारों क्यूसेक पानी की हो रही बर्बादी
महरौनी के पाली स्थित बांध की शुक्रवार सुबह अचानक फटने से निचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई किसानों की खेतों की फसलों में पानी भर गया। वहीं उक्त मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध के फटने की वजह से लगातार हजारों क्यूसेक पानी की बर्बादी हो रही है। जिसके चलते सिंचाई के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।