बिलासपुर: भारी बारिश के बाद तेज धूप ने किसानों की चिंता बढ़ाई, धान की फसल में पीलापन और कीट प्रकोप
उमरिया के बिलासपुर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अब लगातार दो दिनों से निकली तेज धूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने के बाद अचानक तेज धूप पड़ने से धान की फसल पर प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा है। कई खेतों में धान की फसल पीली पड़ने लगी है और कीट एवं रोग का प्रकोप भी नजर आ रहा है।अत्यधिक बारिश फसल खराब होने की स्थिति है