#देवप्रयाग में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, 6 में से 2 पकड़े गए—4 आरोपी फरार
देवप्रयाग क्षेत्र में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्यरत छह लोगों पर शराब के नशे में गांव में घुसकर महिलाओं से कथित छेड़छाड़ करने का आरोप है।
ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि चार के फरार होने की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों ने पौड़ी एसएसपी से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर रेलवे परियोजना का काम बाधित करने को मजबूर होना पड़ सकता है।
#follower #highlight CMO Uttarakhand Ramesh Dhaundiyal Shekhar Bansal Uttarakhand Police