हाथरस: खेत पर धान की फसल में काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहेटा में खेत पर धान की फसल में काम करते समय एक महिला रितु शर्मा पत्नी संजू शर्मा के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।