बिंदकी: जाफरगंज क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते हुए तार-तार, महिला ने पति और देवर पर 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे अपने पति तथा देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया कि उसके पति तथा देवर ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।