रामगढ़: नौगांवा में 5100 तिरंगों के साथ निकली विशाल तिरंगा रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा
Ramgarh, Alwar | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर बारह बजे रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। करीब 5100 तिरंगों के साथ निकली रैली में स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा हाथ में लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ पूरे जोश में नजर आए।