पथरिया: सतपारा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, मलबे से निकाला गया शव
Patharia, Damoh | Aug 15, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के सतपारा गांव में शनिवार दोपहर कच्चे मकान की दीवार गिरने से 56 वर्षीय अनुसुइया बाई पति भागीरथ सेन की मौत हो गई। बारिश के दौरान छज्जा गिरने के बाद दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे महिला मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच।