मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया समाधान दिवस
मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम मड़ावरा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में एसडीएम मदन मोहन गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरि ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निस्तारण कराया।