काराकाट: काराकाट के बाईडेहरी में घर के बाहर खड़ी नई बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Karakat, Rohtas | Sep 24, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के बाईडेहरी गांव में घर के बाहर खड़ी नई बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ काराकाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने गुरुवार को 4 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज कर लिया गया है।