टोहाना: पिरथला में घटिया सामग्री इस्तेमाल से बिजली घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुका
टोहाना के पिरथला गांव में बिजली घर की चारदीवारी निर्माण में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगने पर ग्राम पंचायत ने काम रुकवा दिया है। 82 लाख रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा है। प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।