शाहपुरा: बरगी थाना इलाके में नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बरगी पुलिस ने की कार्रवाई
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि बरगी थाना इलाके में एक नाबालिग ने 26 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सिलिया के रहने वाले अंकित यादव ने उसे ज्यादती की है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 25 वर्ष की अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।