Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

पंच-ज अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन --- म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज जिला न्यायालय प्रागंण टीकमगढ़ में पंच-ज अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ ने पौधारोपण करते हुए बताया कि धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते है वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते है जैसे हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़ जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनुष्य और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते है। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। कार्यक्रम में श्री शमरोज खान, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, टीकमगढ़ ने बताया कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। साथ ही अपनी अस्मिता के साथ साथ इस धरती पर रहने वाले सभी जीवों की अस्मिता का आदर करें तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में श्री अनिल त्रिपाठी अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, टीकमगढ़ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए एवं दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग न करे, बल्कि जैविक खादों का प्रयोग करेें। वाहन का उपयोग कम से कम करें क्योकि निकास गैसे वायु के सबसे बड़े प्रदूषक है। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री अशरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्रीमती ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायाधीश श्रीमती मीना शाह, श्री सुधि रंजन बागरी, श्री रवि तंवर, श्री शुभम जैन, श्री शुभम डेहरिया, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री मनीष यादव, सहित अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं सामान्यजन उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

72 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत

बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨
आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि —
“हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।”
घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।
📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨 आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि — “हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।” घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। 📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश 📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026