पान दुकान की गुमटी से पुलिस ने 842.8 ग्राम गांजा किया बरामद एक कारोबारी गिरफ्तार
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सादुल्लापुर पोखरोनी स्थित एक पान दुकान की गुमटी मे छिपाकर रखा गया 842.8 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के पोखरौनी गांव का हीरा साह के पुत्र रंजीत साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद इस बात से बरिय पदाधिकारी को अबगत कराते हुए पुलिस टीम सादुल्लापुर पोखरोनी पहूंच कर पान दुकान की गुमटी पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेत्रित्व मे एसआई राजेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान के सहयोग से छापेमारी की गई। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर गिरफ्तार रंजीत साह को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवस्यक पूछताछ के साथ ही कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करत हुए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।