टेहरोली: चिरगांव में आशा बहुओं ने वेतन वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन, लखनऊ जाकर हड़ताल की दी चेतावनी
तहसील टहरौली क्षेत्र एवं चिरगांव विकासखंड में काम करने वाली आशा बहुओं ने वेतन वृद्धि को लेकर अपनी मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरगांव में प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो आगे चलकर आशा बहुओं के द्वारा लखनऊ में जाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का प्रदर्शन किया जायेगा जिसके लिए सभी ने आज सोमवार को समय 2 बजे एकजुटता दिखाई