आरोन: पहारुआ गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर फावड़ा-लुहांगी से जानलेवा हमला, मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
गुना में आरोन थाना के पहारुआ गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। 1 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी गुलाब सिंह नायक ने पुलिस को बताया, बीती रात करीबन 11:00 बजे गांव के भगवान सिंह ओर शांतिलाल ने गाली गलौज की। विरोध करने पर फावड़ा लुहांगी से जानलेवा हमला कर मारपीट की, बचाने आए बेटे रविंद्र को पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।