बरहट: मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपित नंदन यादव कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे
Barhat, Jamui | Sep 28, 2026 नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव को सोमवार को 3 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। उसके कोर्ट पहुंचने से पहले ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।