सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: टेकारी गांव निवासी कृषक मजदूर अरविंद यादव की सर्प दंश से मौत
टेकारी गांव निवासी कृषक मजदूर अरविंद यादव की सर्प दंश से गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे मौत हो गई।गुरुवार की सुबह शौंच के लिए गांव के निकट आहर में गए थे।इस क्रम में हाथ में विषैला सर्प ने डंस लिया। इन्होंने समझा कि विषहीन सर्प काटा है। झाड़-फूंक कराने ओझा के पास चले गए।इसके उपरांत घर लौटकर परिवार जनों को सूचना दी। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।