मुरैना नगर: कोतवाली थाने में युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन-कलाई, इलाज के बाद कैदी वार्ड में भर्ती, पुलिस जांच जारी
मुरैना के सिटी कोतवाली थाने में शनिवार रात लड़की को परेशान करने की शिकायत पर लाए गए युवक छोटू पंडित ने कथित तौर पर ब्लेड से गर्दन और कलाई काट ली।पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उपचार के बाद कैदी वार्ड में भर्ती किया गया।डॉक्टरों ने दोनों जगह आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए। रविवार दोपहर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की हालत ठीक है और मामले की जारी।