दारू: केसडा निवासी 65 वर्षीय दुखन महतो बाबा धाम के लिए 360 किमी की कठिन पैदल यात्रा पर निकले, गाजे-बाजे के साथ विदाई
केसडा निवासी 65 वर्षीय दुखन महतो बाबा धाम के लिए निकले, तय करेंगे 360 किमी की कठिन पैदल यात्रा, ग्रामीणों ने दी गाजे-बाजे के साथ विदाई। टाटीझरिया के केसडा गांव निवासी 65 वर्षीय दुखन महतो मंगलवार को एकबार फिर अपनी अटूट आस्था और भक्ति का परिचय देते हुए केसडा से सुल्तानगंज और फिर देवघर तक की कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। गाजेबाजे के साथ उन्हें विदाई दी गई।