सहारनपुर: शहर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय में सप्लाई प्रभावित रहेगी
सहारनपुर अनुरक्षण माह के तहत गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक कटौती की जाएगी। नगरीय अधिशासी अभियंता (तकनीकी) गौरव कुमार ने बताया कि आज जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान कॉलोनी, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी,खाताखेड़ी और मदनपुरी में बाधित रहेगी।