चंदौसी: गांव अजीमगंज में मां चामुण्डा देवी से लेकर शिव मंदिर तक जल भराव
चंदौसी के विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत मोहम्मद गंज के अजीमगंज गांव में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह 10:00 के करीब आरोप लगाया है कि करीब 10 वर्षों से सड़क की हालत खराब है। चामुंडा माता मंदिर से शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क पर बारिश के दौरान दलदल जैसी स्थिति बन जाती है।