पाटन: तहसील कार्यालय में युवाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग व आंदोलन की चेतावनी
Patan, Jabalpur | Aug 14, 2026 तहसील कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे युवाओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर ज्ञापन तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी को सौंपा और कार्रवाई की मांग की।युवा राजा पिपरिया का कहना है की जगह-जगह अवैध शराब बेची जा रही है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, नाबालिगो को भी शराब दुकानों से शराब बेची जा रही है कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।