सासनी: दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर सासनी रेलवे स्टेशन यार्ड के पास मिला युवक का शव, जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sasni, Hathras | Aug 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के खंडेलवाल चौकी के अंतर्गत दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के सासनी रेलवे स्टेशन यार्ड के पास गांव भूतपुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र देव प्रकाश का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खंडेलवाल चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए। सूचना पर पहुंचीGRP पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।