हनुमानगढ़: गैस कनेक्शन करने वाली कंपनी में कार्यरत युवक लापता, 23 सितंबर की सुबह पत्नी के साथ ससुराल गया था, मोबाइल फोन बंद
जंक्शन में गैस कनेक्शन करने वाली कंपनी में कार्य करने वाला 30 वर्षीय युवक लापता हो गया। परिजनों की ओर से तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।