नवगछिया में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम परीक्षित कुमार और एसडीपीओ ने तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन का प्रयास है कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसडीएम परीक्षित कुमार ने बताया कि पकड़ा की ओर से दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जबकि महादेवपुर घाट की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अलग पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं, अष्टमी के दिन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके के प्रति जागरूक किया जा सके।
इसके साथ ही सुर