पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला में बारिश थमने के बावजूद सड़कों पर पहाड़ी का मलबा और गिरे पेड़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं
गौरेला-ज्वालेश्वर धाम मार्ग और गौरेला से पकरिया दूधधारा के 16 मील मार्ग पर क्षेत्र में कई जगह पहाड़ी का मलबा धसककर और पेड़ सड़क पर आ गया है। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है। मार्ग बाधित होने के कारण ज्वालेश्वर धाम और राजमेरगढ़ क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क भी कट गया है। रोजमर्रा के काम से गौरेला आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी रास्ता।