भरथना: बकेवर लखना मार्ग पर सांड की टक्कर से बाइक सवार घायल
बकेवर-लखना मार्ग पर राज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर आए सांड ने बाइक सवार अजय कुशवाहा (42) निवासी मतिरामपुरा की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घायल को बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर भाई राजू कुशवाहा समेत परिजन अस्पताल पहुंचे।