भितरवार: मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक पर नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से किया हमला
मजदूरी के पैसे मांगने गये युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोहिंदा नहर की पुलिया के पास गजेंद्र रावत के तीन नकाबपोश लोगों ने जसवंत पुत्र पूना जाटव निवासी गोहिंदा के साथ लाठी डंडो से मारपीट की। हमले में जसवंत घायल हो गया। घटना के बाद मामला भितरवार थाने पहुंचा। जहां पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई पुलिस मामले की जांच कर रही है।