कलेर: अरवल पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
Kaler, Arwal | Aug 16, 2026 अरवल जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की संध्या पुलिस द्वारा गश्ती अभियान चलाया गया। अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम तथा मद्यनिषेध कानून को और सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से कई स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, हेलमेट सहित अन्य बिंदुओं की जांच की।