पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा स्कूल में सोशल ऑडिट, योजनाओं की जमीनी स्थिति परखी गई
पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहा में बुधवार को सोशल ऑडिट किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कराये जा रहे सोशल ऑडिट के तहत विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं, खर्च की गयी राशि और शैक्षणिक व्यवस्था की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गयी। एम एस एआर पी, गोपालगंज के एडिटर मोहम्मद सुबहान ने विद्यालय पहुंचकर योजनाओं से संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध सुविधाओं