गुण्डरदेही: शराब के नशे में सड़क पर उतरे 3 चालक, गुण्डरदेही पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने लगाया ₹30 हजार का जुर्माना
गुण्डरदेही। वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 3 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 01 टैंकर और 02 पिकअप वाहन जब्त कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों चालकों पर ₹10,000-₹10,000, कुल ₹30,000 का अर्थदंड लगाया। दंडित वाहन चालकों में बिरेन्द्र नाग निवासी स्टोरपारा, पुराना रायपुर, रवि बंजारे निवासी जजंगिरी, थाना अण्डा, जिला दुर्ग और जयकुमार निवासी मचैद, थाना गुण्डरदेही शामिल हैं।