जमुआ: श्रावण मास के पावन अवसर पर भण्डारीडीह श्री राम जानकी मंदिर से दर्जनों कांवड़ियों का जत्था हुआ देवघर रवाना
Jamua, Giridih | Aug 16, 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के भण्डारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर से रविवार को 10 बजे दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में सबसे कम उम्र की श्रद्धालु मात्र 8 महीने की मायरा कुमारी और 3 वर्ष की मिस्टी कुमारी भी शामिल रहीं।