मोकामा: मोकामा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, उसकी हालत गंभीर
Mokameh, Patna | Aug 9, 2026 मोकामा स्टेशन के पास दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की मां रिजवाना खातून ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है। मारपीट में अफसाना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में इंजरी रिपोर्ट के बाद प्राथमिकी की बात कही गई है।