#अलीगढ़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़? सड़ी प्याज काटते दिखे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,अलीगढ़ के ऊपरकोट आबिद चिकन प्वाइंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खराब और सड़ी हुई प्याज काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, सड़ी-गली प्याज ग्राहकों को परोसने का भी आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। लोगों ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच और आरोप सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
#Aligarh #FoodSafety #ViralVideo #FoodAdulteration #PublicHealth
Koil, Aligarh | Aug 30, 2026