मांझी: दाहा नदी में डूबे युवक का 17 घंटे बाद मिला शव
Manjhi, Saran | Aug 15, 2026 मांझी प्रखंड के मोहम्मदपुर स्थित दाहा नदी में शुक्रवार की दोपहर डूबे 25 वर्षीय युवक मनीष मल्लाह उर्फ नेपाली का शव करीब 17 घंटे बाद शनिवार की सुबह बाद बरामद किया गया। मृतक वकील मल्लाह का पुत्र था। बताया जाता है कि शुक्रवार को शौच के दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे शव बरामद किया गया।