हरियाणा के वर्तमान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज अनाज मंडी साढौरा, व्यासपुर, छछरौली, यमुनानगर, रसूलपुर, जठलाना एवं गुमथला का निरीक्षण कर मंडियों में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान किसानों एवं आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। किसानों की उपज का कोई भी हिस्सा बिना खरीदे नहीं छोड़ा जाएगा। खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’, MSP पर खरीद एवं किसान-कल्याण की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी है।
किसान की मेहनत का पूरा सम्मान और उसकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
#KisanKalyan #Haryana #BJPHaryana #FarmerWelfare #MSP
Ambala, Ambala | Oct 2, 2026