दिल्ली में ‘नरेंद्र मोदी चालीसा’ का पाठ, सियासत गरमाई!
दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के स्वरूप में दिखाकर पूजा-अर्चना की गई और ‘नरेंद्र मोदी चालीसा’ का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह भी मौजूद रहे।
हालांकि, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम क्लब की ओर से आयोजित नहीं था। क्लब के मुताबिक एक संगठन ने हॉल किराये पर लिया था और नियमों के उल्लंघन के बाद कार्यक्रम को रुकवा दिया गया।
#NarendraModi #NarendraModiChalisa #Delhi #PressClubOfIndia #PMModi #Politics #IndiaNews #pahadsamachar