श्रीडूंगरगढ़: तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समितियों का मतदान होगा
श्रीडूंगरगढ़ और नवगठित रीड़ी पंचायत समिति में पंचायती राज चुनाव के तहत तीसरे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक चलेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच के लिए मतदान 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी