बिसौली: बिसौली में मेगा विद्युत शिविर का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया निस्तारण
Bisauli, Budaun | Aug 12, 2026 बिसौली विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बुधवार को 11 बजे से ही मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर हुआ आयोजित।