सरधना: मोहल्ला किला खेवान में कच्ची छत भरभरा कर गिरी, हजारों रुपए का सामान मलबे में दबा, घर के सदस्य बाहर थे
लगातार बारिश के चलते सरधना के मोहल्ला किला खेवान में एक मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।गनीमत रही कि जिस समय छत गिरी, उस दौरान उसके नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, किला खेवान निवासी जबर सिंह पुत्र बूली के मकान की छत बारिश के चलते अचानक गिर गई