मोहम्मदगंज: लॉटपोरी के पास बाइक पेड़ से टकराई, तीन सवार गंभीर रूप से घायल
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लॉटपोरी गांव के समीप मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल संख्या JH03 AS 9573 पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।