सकरा: सकरा पुरवारी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर घायल, एसकेएमसीएच रेफर
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा पुरवारी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घायल हुए बुजुर्ग का पहचान बोअरिया मुरौल गांव के 80 वर्षीय मो इसराइल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।