बागीदौरा: 8 किलोमीटर की सड़क या गड्ढों का सफर? छींच से बागीदौरा तक बदहाल मार्ग ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
छींच। बांसवाड़ा जिले के छींच से बागीदौरा सीबीईओ कार्यालय तक करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जहां सड़क कम और गड्ढे अधिक नजर आते हैं। बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए यह मार्ग सफर से ज्यादा जोखिम का रास्ता बन गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर