शुजालपुर: शुजालपुर में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का समापन, 12वें तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याणक महामहोत्सव भी
शुजालपुर सिटी में शुक्रवार को जैन समाज के दसलक्षण पर्व का विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस दौरान सिटी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे और अनंत चतुर्दशी पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन जिनेंद्र देव के अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज के लोगों में काफ