बिछिया: सलवाह में शान से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 14 अगस्त, शुक्रवार को करीब 2 बजे जिले के ग्राम सलवाह में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव के प्रमुख मार्गों पर मार्च पास्ट किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा गांव भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। देश भक्ति रंग में नजर आया l