सरधना: गो सेवक एवं सेवा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर नेशनल स्कूल प्रांगण में किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के मोहल्ला कमरा नवाबान स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परागण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, गौ सेवक एवं वेद प्रचार समिति पाली के अध्यक्ष निरंजन शास्त्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुदस्सिर राणा ने किया