मेरठ में सरेआम बिक रही मौत! चाइनीज मांझे से 17 साल के युवक की गर्दन कटी, अस्पतालों में नहीं मिले डॉक्टर
मेरठ के मंजूर नगर (जैदी फॉर्म) के रहने वाले 17 वर्षीय अहद अपनी माँ के साथ लौट रहे थे, तभी चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। माँ जीनत ने बचाने की कोशिश की तो उनके हाथ छिल गए, लेकिन घाव गहरा हो चुका था।
इसके बाद सिस्टम की नाकामी का दूसरा चेहरा सामने आया—अपेक्स और अन्य निजी अस्पतालों में इमरजेंसी के दौरान 2 घंटे तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। आखिरकार न्यूटेमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ अहद की हालत गंभीर बनी हुई है।
कड़वे सवाल:
जब चाइनीज मांझा बैन है, तो यह दुकानों तक किसकी शह पर पहुँच रहा है?
पुलिस का खुफिया तंत्र इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?
इमरजेंसी के नाम पर वसूली करने वाले अस्पतालों पर गाज कब गिरेगी?
अपील: चाइनीज मांझा खरीदना और बेचना दोनों अपराध हैं। आवाज उठाइए और किसी बेकसूर की जान बचाइए।
Hashtags: #MeerutNews #TRUTHX #Nawedkkhan #ChineseManjha #HealthSystemFailure #PublicAwareness Part 12
Meerut, Meerut | Oct 4, 2026